Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic

इंडिगो ने लगातार दूसरे दिन 2,000 से ज्‍यादा उड़ानें संचालित कीं

इंडिगो के प्रवक्‍ता ने एक बयान में कहा क‍ि संशोधित शेड्यूल के अनुसार 2,050 से अधि‍क उड़ानें संचालित करने के लिए तैयार है, जिसे सरकारी निर्देश के अनुसार कम किया गया है। प्रवक्‍ता ने बताया क‍ि हमारे सभी 138 ऑपरेशनल डेस्टिनेशन जुड़े हुए हैं और हमारा ऑन-टाइम परफॉर्मेंस इंडिगो मानकों के अनुसार लगातार सामान्य रहा है।

13 Dec 2025

इंडिगो ने लगातार दूसरे दिन 2,000 से ज्‍यादा उड़ानें संचालित कीं

नई दिल्‍ली। ऑपरेशन संकट से जूझ रही देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन 2 हजार से ज्‍यादा उड़ानों का संचालन किया। एयरलाइन ने पिछले पांच दिनों से लगातार ऑपरेशनल सामान्यीकरण और स्थिरता दिखाते हुए यह जानकारी दी है।

इंडिगो के प्रवक्‍ता ने एक बयान में कहा क‍ि संशोधित शेड्यूल के अनुसार 2,050 से अधि‍क उड़ानें संचालित करने के लिए तैयार है, जिसे सरकारी निर्देश के अनुसार कम किया गया है। प्रवक्‍ता ने बताया क‍ि हमारे सभी 138 ऑपरेशनल डेस्टिनेशन जुड़े हुए हैं और हमारा ऑन-टाइम परफॉर्मेंस इंडिगो मानकों के अनुसार लगातार सामान्य रहा है। पिछले हफ्ते एयरलाइन की कई ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण जिनमें फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों में नए संशोधन शामिल हैं, जिसके चलते हजारों उड़ानें रद्द होने के बाद अब सरकारी हस्तक्षेप के कारण बजट एयरलाइन इंडिगो का परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो गया है।

कंपनी के प्रवक्‍ता ने बताया कि एक दिन पहले शुक्रवार, 12 दिसंबर तक इंडिगो ने रोजाना 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित कीं। एयरलाइन का ध्यान उन यात्रियों को मुआवजा देने पर केंद्रित है, जो इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

एयरलाइन के कल साझा किए गए ऑपरेशनल अपडेट के अनुसार हमने तकनीकी समस्याओं के कारण केवल दो कैंसलेशन के साथ 2,050 से ज़्यादा उड़ानें संचालित कीं और सभी प्रभावित ग्राहकों को तुरंत वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया गया। एयरलाइन के मुताबिक पिछले पांच दिनों- 8 दिसंबर को 1700, 9 दिसंबर को 1800, 10 दिसंबर को 1900, 11 दिसंबर को 1950, 2 दिसंबर को 2,050 उड़ानें संचालित की गयीं और आज 13 दिसंबर को 2,050 उड़ानें अपेक्षित हैं।

इंडिगो प्रवक्ता ने कहा क‍ि हम अपने संशोधित उड़ान शेड्यूल की अखंडता को बनाए रखना जारी रखे हुए हैं और अपने यात्रियों से आग्रह करते हैं कि वे हमारे नेटवर्क में बड़े पैमाने पर कैंसलेशन के बारे में किसी भी गलत जानकारी से गुमराह न हों। प्रवक्‍ता ने कहा कि हमने अपने सभी एयरपोर्ट पार्टनर्स को भी किसी भी भ्रम से बचने के लिए टर्मिनल स्क्रीन पर समायोजित नेटवर्क के नए उड़ान शेड्यूल प्रकाशित करने के लिए सूचित किया है। प्रतिदिन 3.25 लाख से ज़्यादा ग्राहक हमारे साथ उड़ान भरना चुनते हैं। हम उन पर उनके निरंतर विश्वास के लिए आभारी हैं।"

उल्‍लेखनीय है कि इंडिगो में परिचालन संकट की जांच कर रही उच्चस्तरीय समिति के समक्ष एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीटर एल्बर्स शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेश हुए थे। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से गठित चार सदस्यीय समिति ने इंडिगो के सीईओ के अलावा मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इसिद्रो पोर्केरास से भी कई घंटों तक पूछताछ की। मीडिया में आई खबरों के अनुसार रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। हालांकि, इस विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षि‍त हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंडिगो ने लगातार दूसरे दिन 2,000 से ज्‍यादा उड़ानें संचालित
इंडिगो के प्रवक्‍ता ने एक बयान में कहा क‍ि संशोधित शेड्यूल के अनुसार 2,050 से अधि‍क उड़ानें संचालित करने के लिए तैयार है, जिसे सरकारी निर्देश के अनुसार कम किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News